प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत की बैठक

सीधी धर्मेंद : उच्चतम न्यायालय की सन्दर्भित संस्था राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित नेशनल लोक अदालत दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को जिला न्यायालय सीधी तथा व्यवहार न्यायालय चुरहट/मझौली/रामपुर नैकिन मे किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत मे न्यायालयो मे लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, धन राशि वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकरणों, श्रम न्यायालयों मे लंबित प्रकरणों, विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रकरणों सिविल प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। न्यायालय मे लंबित प्रकरणों के अतिरिक्त प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण भी नेशनल लोक अदालतों के माध्यम से किया जावेगा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र की अध्यक्षता में दिनांक 18.11.21 को ए.डी.आर. सेन्टर में नेशनल लोक अदालत की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी ने समस्त न्यायाधीशों को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में निराकरण कराये जाने तथा बीमा कम्पनी के अधिवक्ताओं को क्लेम प्रकरणों की सूची तैयार कर प्राधिकरण को उपलब्ध कराये जाने तथा बीमा कम्पनी के अधिकारियों से प्रीसिंटिग हेतु नियत दिनांक को उपस्थित रखे जाने के संबंध में निर्देशित किया, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बघेल के द्वारा 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में क्लेम प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण निराकरण किये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में अजीत सिंह विशेष न्यायाधीश, वीरेन्द्र कुमार प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, विवेक सिंह तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, राजेश सिंह चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश, उमेश कुमार शर्मा पंचम अपर जिला न्यायाधीश, ललित कुमार झां प्रथम अपर जिला न्यायाधीश सीधी तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश सीधी, पुष्पक पाठक मुख्य न्यायिक मजिस्टेट सीधी, लवकेश न्यायिक मजिस्टेट, प्रीति पाण्डेय गुप्ता न्यायिक मजिस्टेट, प्रदीप कुमार परिहार न्यायिक मजिस्टेट, शुभांशु ताम्रकार न्यायिक मजिस्टेट, विशद गुप्ता न्यायिक मजिस्टेट सीधी तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने सभी पक्षकारों से आहवान किया है कि पक्षकार अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों में राजीनामा हेतु अपने अधिवक्ता, संबंधित न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी तथा तहसील न्यायालय चुरहट, मझौली, रामपुर नैकिन जिला सीधी से सम्पर्क कर प्रकरण का निराकरण करायें।
