पूर्व मंत्री ब्रह्मलीन श्री इंद्रजीत कुमार की पावन पुण्यतिथि पर लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

सीधी धर्मेंद : 18 नबम्बर को सिहावल के ग्राम सुपेला में जन जन के प्रिय,पूर्व मंत्री ब्रह्मलीन श्री इंद्रजीत कुमार की पावन पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें पुष्प अर्पित कि। पूर्व मंत्री स्वर्गय इंद्रजीत कुमार की समाधि स्थल पर सीधी जिले सिंगरौली रीवा जिले से आए अनेकों कांग्रेश कार्यकर्ता पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण जनों ने उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर पटेल जनपद अध्यक्ष श्री मान सिंह पटेल द्वारा आयोजित रामचरित मानस कार्यक्रम में पहुंचे परमहंस आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के कृपा पात्र श्री तुलसीदास जी महाराज ने व्यासपीठ से धर्म की महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि जो माया का अंत कर दे वही सच्चा संत है। तीन दिन चले रामचरित मानस सम्मेलन में बड़ी संख्या में धर्म प्राण श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने पूजा पिताजी स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की स्मृति में पधारे सभी विद्वान अतिथियों का ह्रदय से आभार मानकर आगंतुक अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता है। विचारों की शुद्धता की ऐसे में ज्ञान ही वह साधन है जिससे हम सांसारिक जीवन में रहकर भी एक दूसरे के साथ भाईचारा एवं समन्वय बनाए रख सकते है।
