जनजातीय गौरव दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का ग्रामपंचायतों में हुआ सीधा प्रसारण

0 451
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की उपस्थिति में भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायतों में दिखाया गया। इसके लिये ग्राम पंचायतों में एलईडी के साथ – साथ  टीवी एवं लेपटॉप पर भी दिखाने की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनजातीय बन्धुओं की उन्नति एवं सुविधाओं के लिये प्रारंभ राशन आपके ग्राम तथा सिकल सेल उन्मूलन मिशन की घोषणा करने पर टीवी देख रहे ग्रामीणों द्वारा उत्साह से स्वागत किया गया। राशन आपके ग्राम योजना का लाभ सीधी जिले के कुसमी विकासखण्ड के लोगों को भी मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर जनजातीय बाहुल्य ग्रामपंचायतों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई ग्रामपंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां दी गई। उल्लेखनीय कि जनजाति गौरव दिवस के समारोह में भाग लेने हेतु जिले से लगभग 1000 लोग 22 बसों के माध्यम से भोपाल पहुंचे थे।

News TOP Footer