स्वच्छता गतिविधियों में जनता की भागीदारी से बढ़ायें विश्वास कहा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

सीधी धर्मेंद : 16 नवम्बर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि स्वच्छता गतिविधियों में लोगों की भागीदारी से ही लोगों का विश्वास बढ़ेगा और शहर स्वच्छ तथा सुंदर दिखेगा। कलेक्टर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें नगरीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन लोगों की भागीदारी के बिना इसमें सफलता संभव नहीं है। कलेक्टर द्वारा समस्त नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि निकाय के संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्वच्छता की गतिविधियों को बढ़ाये। नागरिकों, व्यापारियों एवं अन्य प्रभावित समूहो से नियमित संवाद बनाकर रखें। स्वच्छता की गतिविधियों में नागरिक संगठनों से विचार कर बेहतर योजनाएं बनाएं तथा उनके सहयोग से इन्हें क्रियान्वित किया जाए। कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक शौचालयों, नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर द्वारा आगामी 2 माह में योजनाबद्ध तरीके के स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने जन जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों में स्वच्छता की आदतों में सकारात्मक परिणाम के लिए कहा है। कलेक्टर श्री खान ने इस अभियान में सकारात्मक रूप से जुड़ें लोगों को प्रोत्साहित करने तथा इस मुहिम में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा स्वच्छता प्रभारी उपस्थित रहें।
