राधा महिला स्व सहायता समूह बिछिया की अध्यक्ष और सचिव ने जनसुनवाई में धोका धड़ी की शिकायत की

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में अजीबका मिशन के तहत चल रहे कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आ रही है जिसकी शिकायत लेकर अब समूह के अध्यक्ष और सचिव जिले के आला अधिकारियों से फरियाद करने जनसुनवाई में भी पहुंचने लगे हैं 16 नवंबर को जन सुनवाई के दौरान राधा महिला स्व सहायता समूह ग्राम बिछिया की अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा सचिव संगीता कुशवाहा अपने समूह के साथ हुई धोखाधड़ी की फरियाद लेकर जनसुनवाई में पहुंची और उन्होंने जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपनी शिकायत का आवेदन देकर बताया कि गांव के धर्मेंद्र कुशवाहा पिता रमई कुशवाहा ने उनके स्व सहायता समूह के खातों से उनके नाम पर लगभग 2 लाख रुपए निकाल लिए हैं और उसको स्कूल में ड्रेस एवं अन्य कार्य में उपयोग करने के लिए बता कर ले लिए हैं जनसुनवाई में अपना आवेदन देने के बाद राधा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा और सचिव संगीता कुशवाहा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को सारे मामले की जानकारी दी। स्व सहायता समूह के अध्यक्ष के पति ने भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को सारा मामला बताया। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब इस मामले को जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जानकारी देकर उनसे जवाब चाहा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की उन्होंने एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ नहीं जिले में चल रही इस तरह की योजनाओं की समीक्षा की बात कही जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि आज ही बैठक बुलाई गई है।
