सोनांचल बस स्टैंड में मामूली से विवाद में पिता ने अपने बेटे की कैची घोप कर हत्या की

0 126
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड में रविवार की शाम 5:30 बजे उस समय सनसनी और अफरा-तफरी मच गई जब वहीं पर मोची की दुकान लगाने वाले दक्षिण करौंदिया निवासी राम स्वार्थ साकेत उम्र 53 वर्ष और उसका बेटा संजय साकेत उम्र 26 वर्ष शराब के नशे में एक दूसरे के साथ गाली-गलौज विवाद और मारपीट शुरू कर दी लोगों ने पहले तो समझाने की कोशिश की लेकिन पिता पुत्र की लड़ाई में खूनी खेल शुरू हो गया और पिता पुत्र दोनों एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए पुत्र ने जहां पिता पर डंडे से बाहर करके उसका सर फोड़ दिया वही पिता ने कैची लेकर अपने पुत्र के गले और सीने में कई बार कर दिए जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई हालांकि पुलिस चौकी वहीं पर थी लेकिन इस दौरान पुलिस ने बीच-बचाव की कोई कोशिश नहीं की नहीं तो शायद यह हादसा टल जाता। उक्त हत्या कांड के बाद मृतक और उसके आरोपी घायल पिता और एक भाई को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत संजय साकेत को मृत घोषित कर दिया इस दौरान पुलिस ने मृतक के हत्यारे पिता का भी इलाज करवाया इलाज के दौरान अपने पुत्र की हत्या के आरोपी राम स्वार्थ साकेत ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को झगड़े की वजह बताई। घटना के बाद देर रात होने की वजह से शव का पीएम नहीं हो सका इस दौरान परिजनों के विलाप से जिला अस्पताल गूंजता रहा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्ध धारा 302 324 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध करके विवेचना शुरू कर दी है एक मामूली से विवाद में पिता के द्वारा अपने ही कलेजे के टुकड़े का कलेजा छलनी कर देने की इस घटना से पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है लोग एक तरफ मृतक पुत्र के दुर्भाग्य की बात कर रहे हैं वही लोग अपने पुत्र की हत्या का आरोपी बन चुके पिता को भी कोश रहे हैं।

News TOP Footer