पहाड़ी में सुग्रीव सद्भावना समिति ने किया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन कवियों ने जमाई महफ़िल


सीधी धर्मेंद : 14 नवंबर को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिहावल विधानसभा के ग्राम पहाड़ी में सुग्रीव सद्भावना समिति द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया आयोजन मुख्य अतिथि के रुप में सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल मौजूद रहे कार्यक्रम में सुग्रीव सद्भावना समिति के अध्यक्ष श्री मान सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक सिहावल के साथ आयोजन में कविता पाठ के लिए पधारे सभी कवियों का भी बैच लगाकर स्वागत किया। इस मौके अपना उद्बोधन देते हुए सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि ईश्वर की दाऊ कुमार अर्जुन सिंह श्रीनिवास तिवारी और पिता स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की प्रेरणा से भाईचारे सद्भाव का यह कार्यक्रम अनवरत रूप से चल रहा है इसके साथ ही मंच से उन्होंने भाजपा सरकार की जन विरोधियों नीतियों की भी आलोचना की। उद्बोधन के बाद देश के कई बड़े महानगरों से आए कवियों ने अपनी कविता पाठ की कविता की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ की। मां सरस्वती की वंदना के बाद देर रात तक कवियों ने अपनी एक से एक दमदार रचनाओं से लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया कवि सम्मेलन को देखने के लिए सीधी सिंगरौली के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सिहावल विधानसभा के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
