पुलिस फायर सर्विस टीम की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टला नैनीताल में

0 201
Main Ad1

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह तड़के मनुमहारानी लॉज निकट पुलिस लाईन नैनीताल के पास अज्ञात कारणों से 02 स्कूटी व 02 मोटर साईकिल में आग लगी थी जो पास में खड़े 10 वाहनों की और तेजी से बढ रही थी। सूचना पाकर नैनीताल पुलिस की फायर यूनिट मल्लीताल नैनीताल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर और अग्निशमन यंत्रों एवं मिनी हाई प्रेशर पम्प से पम्पिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया व आग को दूसरे वाहनों की और फैलने से रोका गया। फायर सर्विस नैनीताल की त्वरित कार्यवाही से शहर में भीषण अग्निकांड होने से रोका जा सका।

News TOP Footer