नशे का अवैध व्यापार करने वाले की शिकायत लेकर जिला कोतवाली पहुंचे वार्ड क्रमांक 24 के लोग कहा जान से मारने की देता है धमकी

0 502
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में पुलिस नशे के व्यापार को खत्म करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है बावजूद इसके अभी कई ऐसी जगह है जहां पर नशे का अवैध व्यापार करने वाले कुछ लोग आतंक मचा कर रखे हुए हैं ऐसा ही एक मामला सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 24 खुर्द कुशवाहा मोहल्ला से सामने आया है कुशवाहा मोहल्ले के करीब एक दर्जन लोगों ने जिला कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत जिला कोतवाली में दर्ज करवाई दिए गए आवेदन में फरियादियों ने आरोप लगाया है कि वार्ड के निवासी संतोष साहू द्वारा अवैध नशे का व्यापार किया जा रहा है और विरोध करने पर उसके द्वारा वार्ड के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती है अपनी शिकायत पुलिस को देने के बाद फरियाद लेकर आए वार्ड नंबर 24 के लोगों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और पुलिस प्रशासन से आरोपी पर सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की।

News TOP Footer