देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्‍मदिन पर स्कूली बच्चों की शहर में निकली रैली

0 132
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : बाल दिवस यानी Children’s Day 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्‍मदिन को मनाया जाता है पंडित नेहरू को बच्‍चों से बेहद स्‍नेह था और इसलिए बच्‍चे उन्‍हें ‘चाचा नेहरू’ बुलाते थेराष्ट्र के निर्माता और सही अर्थों में इस देश को एक महाशक्ति बनने का सपना दिखाने वाले बच्चों के चाचा नेहरू एक वैश्विक नेता थे 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद करते हुए स्कूली छात्र छात्राओं ने शहर में रैली निकाली रैली के दौरान छात्रों ने अपने हाथों में चाचा नेहरू की अमर रहे नारों की तख्तियां अपने हाथों में ले रखी थी रैली शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी।14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर ग्राम बंजारी में कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह परिहार के द्वारा क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई इस मौके पर प्रकाश सिंह परिहार और क्रिकेट खिलाड़ियों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चाचा नेहरू अमर रहे के नारे लगाए इस मौके पर प्रकाश सिंह परिहार ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि आधुनिक भारत की नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने देश को रास्ता दिखाया। 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर सीधी शहर में स्थित नेहरू बाल उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

News TOP Footer