सीधी जिले में किसानों के लिए पहुंची 120 टन डीएपी खाद किसानों की भारी भीड़ डीएपी खाद लेने पहुंची खाद गोदाम

0 141
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूरे मध्यप्रदेश में डीएपी खाद की मची किल्लत को लेकर किसान चिंतित है इसी बीच सीधी जिले में किसानों के लिए 120 टन डीएपी खाद पहुंच गई है जिसकी जानकारी मिलते ही किसानों की भारी भीड़ आज पटेल पुल स्थित खाद गोदाम में खाद लेने पहुंच गई इस दौरान खाद को लेने के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार नायब तहसीलदार और नगर निरीक्षक जितेंद्र नाथ शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया और हर काश्तकार को 5 बोरी के हिसाब से डीएपी खाद वितरित करने के निर्देश दिए जिसके बाद किसानों को 5 बोरी के हिसाब से डीएपी खाद का वितरण सुनिश्चित किया गया। व्यवस्था बनाने के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने तहसीलदार सौरव मिश्रा से जिले में उपलब्ध खाद की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद आ रही है किसानों को अभी 5 बोरी की हिसाब से खाद दी जा रही है इसके बाद फिर से इनको जितनी चाहत होगी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी वही नगर निरीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

News TOP Footer