अभिलेखों में सुधार तथा फौती नामांतरण आदि के लिए राजस्व अधिकारियों से करें संपर्क कहा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

सीधी धर्मेंद : राजस्व विभाग म.प्र. शासन द्वारा रिकार्ड (अभिलेख) शुद्धिकरण पखवाड़ा 1 नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच चलाया जा रहा है। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान के निर्देशन में त्रुटि पूर्ण कम्प्यूटराइज्ड खसरे, नक्शे व बी-1 केे सुधार हेतु सीधी जिले में भी इस पखवाड़े के दौरान मृतक के वारिसान के नाम दर्ज करने, खसरे में भूमिस्वामी न होने की स्थिति में भूमिस्वामी का नाम दर्ज करने, खसरे में नाम व हिस्सा सुधार, खसरे में रकवा की त्रुटि सुधार, खसरे में मिन, जुज व शाब्दिक सर्वेक्षण क्रमांक का सुधार व खसरे नक्शे में एकरूपता लाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए जिला स्तर व तहसील स्तर से दैनिक रूप से मानीटरिंग की जा रही है। सभी राजस्व अधिकारीध्कर्मचारी इस पखवाड़े के दौरान पुराने रिकार्ड चेक कर रिकार्ड सुधार की कार्यवाही कर रहे हैं। जिले में पखवाड़े के दौरान 162250 डाटा परिमार्जन, 107 रिक्त भूमि प्रकार, 3047 रिक्त भूमिस्वामी, 1434 रिक्त भूमिस्वामी प्रकार, 194 शून्य क्षेत्रफल, 7289 सक्रिय मूल एवं बटांक, 19161 शाब्दिक सर्वेक्षण सुधार, 26375 नक्शा असंबंधित, 49 व्यपवर्तन डाटा एन्ट्री एवं 1987 फौती नामांतरण किये गये हैं। कलेक्टर श्री खान द्वारा जिले वासियों से भी अपील की गई है कि फौती नामांतरण, राजस्व अभिलेखों के त्रुटि के संबंध में अपने राजस्व अधिकारियों से संपर्क करें, जिससे इस अभियान के तहत राजस्व अभिलेखों को शुद्ध किया जा सकेगा।
