सेमरिया में जागरूकता शिविर एवं मेगा-मेला का आयोजन होगा 14 नवम्बर को

0 135
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश तथा प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जन कल्याण योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं का लाभ लोगों को प्रदान किये जाने हेतु जागरूकता शिविर एवं मेगा-मेला का आयोजन ग्राम सेमरिया के शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल प्रांगण में दिनांक 14.11.2021 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है उक्त आयोजित किये जा रहे साक्षरता शिविर एवं मेघा मेला दिनांक 14.11.2021 को शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल प्रांगण जागरूकता एवं साक्षरता शिविर तथा मेघा मेला का आयोजन किया गया है। उक्त जागरूकता शिविर में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के बारे में बताया जायेगा। चिकित्सा विभाग द्वारा उपस्थित लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जायेगा साथ ही हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग खाद्य आपूर्ति विभाग तथा शासन के अन्य विभाग की समस्याओं का समाधान भी कराया जायेगा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ग्राम सेमरिया के आस-पास के सभी व्यक्तियों आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संखया में उपस्थित होकार अपनी समस्याओं निराकरण कराये तथा प्राधिकरण एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठायें।

News TOP Footer