पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत ने दीपावली पर 101 मोबाईलो को संबंधित आवेदको को किया वापस

0 174
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत लम्बे समय से सीधी पुलिस को जिले भर मे प्राप्त हो रहे गुम मोबाईल के आवेदनो को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजूलता पटले के नेतृत्व में सायबर सेल को गुम मोबईल की दस्तायाबी हेतु निर्देषित किया गया। सायबर टीम द्वारा तकनीकी दक्षता का प्रयोग करते हुये 101 गुम मोबाईलो को विभिन्न क्षेत्रो से दस्तयाब किया गया जिनको आज समारोह पूर्वक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के द्वारा दीपावली के मोबाईल मालिकों को भेट स्वरूप वापस किया गया जिसकी कीमत लगभग 12.5 लाख रूपये है। उक्त मोबाईलो को दस्तयाब करने में सायबर सेल से आनन्द कुषवाहा, प्रदीप मिश्रा एवं कृष्णमुरारी द्विवेदी के साथ-साथ जिले भर के पुलिस टीम का सराहनीय योगदान है।

News TOP Footer