कोतवाली पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी दीपक उर्फ धीरेंद्र सिंह पिता अखंड प्रताप सिंह 38 वर्ष थाना कोतवाली जिला सीधी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। बताया गया की आरोपी पर वर्ष 2011 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ किंतु आरोपी फरार होने की वजह से पकड़ में नहीं आया ।कोतवाली पुलिस उक्त आरोपी की सतत पता तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा , उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक तिलकराज सिंह सेंगर ,आर0 आजाद खान,सुनील बागरी, आदर्श सिंह, शिवेंद्र मिश्रा तथा चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
