रैगांव विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी को 12000 वोटो से हराया सीधी में मना जश्न

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए कराए गए उपचुनावों के आज नतीजे सामने आ गए सतना जिले की रैगांव विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 12000 से भी अधिक वोटों से पराजित कर दीया। रैगांव विधानसभा के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के विंध्य क्षेत्र में उसके वर्चस्व के लिए खतरे की घंटी बनकर सामने आ गया है रैगांव विधानसभा उपचुनाव के जीत के मुख्य नायक अजय सिंह राहुल है जिन्होंने रैगांव विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कल्पना वर्मा के जीत के लिए 40 से भी अधिक सभाएं करके भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों और पूरे संगठन के प्रचार की हवा निकाल दी जिसका नतीजा आज रैगांव विधानसभा के नतीजों के साथ सामने आया है। पिछले 31 वर्षों में रेगांव विधानसभा में कांग्रेसका खाता नहीं खुल पाया था लेकिन आज अजय सिंह राहुल के कुशल रणनीति संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत कांग्रेस पार्टी ने आज इतिहास बना दिया और भारतीय जनता पार्टी के एक छात्र राज को रैगांव विधानसभा से उखाड़ दिया। अजय सिंह राहुल के नेतृत्व में मिली इस जीत ने विंध्य क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं में एक नई जान फूंक दी है और भारतीय जनता पार्टी को आने वाले 2022 के चुनावों के लिए सत्ता से बेदखल करने का अपना जलवा दिखा दिया 2 नबम्बर को मतगणना के बाद रैगांव विधानसभा की प्रत्याशी कल्पना वर्मा की जीत के बाद उनकी जीत का जश्न सीधी शहर में भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया कलेक्ट्रेट चौराहे के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर और पटाखे फोड़कर रैगांव विधानसभा में कल्पना वर्मा की जीत का जश्न मनाया राहुल भैया की अथक मेहनत से रैगांव विधानसभा की सीट में मिली जीत से आज सीधी जिले के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सीना चौड़ा हो गया और वे अब आने वाले 2022 के चुनावों के लिए एक नए जोश के साथ हुंकार भरने लगे हैं।
