पत्रकारों के सामने अपना बायोडाटा रखने सामने आने पंचायती चुनाव के वार्ड मेंबर पद के दावेदार

0 162
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : काफी लंबे अरसे के बाद मध्य प्रदेश में पंचायती चुनाव की आहट नजदीक आने लगी है जिसको लेकर अब पंचायती चुनाव के मैदान में ताल ठोकने वाले नए नए उम्मीदवार भी सामने आने शुरू हो गए हैं और नए उम्मीदवार ऊंची ऊंची उड़ाने और ऊंचे ऊंचे ख्वाब के साथ जनता की सेवा की बात करते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने लगे हैं 1 नवंबर को सिहावल विधानसभा के अमिलिया क्षेत्र के पचदो गांव की सीमा शर्मा ने शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता बुलाई और पत्रकार वार्ता में उन्होंने पत्रकारों के सामने अपना बायोडाटा रखते हुए आने वाले पंचायती चुनाव के लिए अपने क्षेत्र से वार्ड मेंबर पद के लिए अपना दावा ठोक दिया और कहा कि जनता को उनकी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने जनता की अनदेखी की है आगे उन्होंने किसी राजनीतिक पार्टी में भी जाने से साफ इनकार कर दिया। सीमा शर्मा जिन्होंने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है इनको राजनीति और समाज सेवा का कोई अनुभव भी नहीं है लेकिन इनके दावे बड़े-बड़े हैं एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनकी चुनावी आकांक्षाओं पर सवाल उठाए तो उन्होंने साफ तौर पर किसी दल में ना जाने की बात कही सीमा शर्मा ने कहा कि वह जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं ना तो वह अध्यक्ष बनना चाहती हैं और ना ही वह उपाध्यक्ष बनना चाहती हैं इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों से भी उन्हें सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। सीमा शर्मा एमपीपीएससी के लिए प्रयासरत हैं लेकिन चुनाव लड़ कर समाज सेवा करने का जज्बा उनके अंदर जाग गया है और उसके लिए वह प्रयासरत हैं लेकिन उनके किताबी ज्ञान पर आने वाले चुनावों में यदि उनका पाला जनता और नेताओं से पड़ता है तो निश्चित तौर पर उनका जमीनी हकीकत से सामना होने के बाद उनको किताबी ज्ञान और जमीनी हकीकत का फर्क समझ आएगा।

News TOP Footer