राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान की उपस्थिति में हुआ नवम्बर माह के कार्य का आगाज

0 95
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 नवम्बर को नवम्बर माह के कार्य का आगाज राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 66 वें वर्ष पर कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की गई है। कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सहजता से मिले, उन्हें अपने जायज कामों के लिए भटकना नहीं पड़े। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन करें। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer