कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों की बुलाई बैठक

0 468
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 29 अक्टूबर को जिले के नवागत कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों की बैठक बुलाई बैठक के दौरान जिले के कलेक्टर ने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि 1 महीने के कार्यकाल के बाद मैं आप सब लोगों से परिचित हो गया हूं और मैंने इस जिले की कई समस्याओं को भी देखा है और मैंने उनके निराकरण के लिए उन पर काम भी शुरू कर दिया है पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल व्यवस्था की समस्या उठाई जिस पर कलक्टर ने कहा कि हम इस पर सतत निगरानी रखे हुए हैं और इसको लेकर हम गंभीर है आने वाले समय में हम जल्दी जिला अस्पताल और गांवों की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास करेंगे इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर की समस्या और उनकी कमियों की कलेक्टर को जानकारी दी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने शहर की स्ट्रीट लाइट के अधूरे काम जिले में उद्योग कंपनियों द्वारा उद्योग के लिए जमीन लेने के बाद भी उद्योग ना लगाने की समस्या भी उठाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले में अस्पताल और स्कूल समय पर ना खुलने की भी समस्या उठाई जिस पर कलेक्टर ने तत्काल व्यवस्था बनाने की बात कही पत्रकार वार्ता में अन्य पत्रकारों ने भी समस्याओं को उठाया जिनका कलेक्टर ने संज्ञान लिया।

News TOP Footer