आदिवासी विकास विभाग के मडरिया छात्रावास में कुकर फटने से 2 बच्चे गरम दाल से जलकर घायल हुए अस्पताल में भर्ती हुए

0 172
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 29 अक्टूबर को आदिवासी विकास विभाग के सीधी शहर से लगे मडरिया छात्रावास में कुकर फटने की घटना से 2 बच्चे गरम दाल से जलकर घायल हो गए घायल बच्चे किचन में उस दौरान पानी पीने के लिए गए थे अचानक कुकर का ढक्कन जोरदार आवाज के साथ ऊपर की तरफ उछल गया और कुकर की गरम दाल बच्चों के ऊपर जा गिरी जिससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने आदिवासी विकास विभाग के प्रभारी अधिकारी और एसडीम श्रेयस गोखले से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि है घटना घटित हुई है जिसमें 2 बच्चे घायल है दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है एसडीएम ने यह भी बताया कि बच्चे पूरी तरह से ठीक है दाल के जलने की वजह से मामूली घाव बन गया है जिसका इलाज हो रहा है आगे उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक तौर पर यह एक दुर्घटना है।

News TOP Footer