आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम की श्रृंखला में रामपुर नैकिन में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

0 147
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्रााधिकरण के आदेश तथा प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में सचिव अपर जिला जज श्रीडी.एल.सोनिया के निर्देशन पर आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम की श्रृंखला में आज दिनांक 28.10.2021 को बहुउद्देशीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर नैकिन में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति रामपुर नैकिन के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र सिंह परिहार व्यवहार न्यायाधीश के द्वारा महिलाओं से संबंधित बाल-विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक अपराध बालकों का संरक्षण अधिनियम, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, मानव अधिकार, मध्यस्थता, बाल श्रम पाक्सो एक्ट एवं अन्य सिविल दाण्डिक विधियों पर जानकारी दी गई। साथ ही नालसा एवं सालसा तथा राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के सचिव श्री डी.एल.सोनिया एवं पी.एल.वी. अरविंद पटेल एवं अन्य के द्वारा मोबाइल वेन के माध्यम से लोगों को 250 पाॅम्प्लेट वितरण कर जागरूक किया गया।

News TOP Footer