प्रेम को कभी तोड़ना नहीं चाहिए क्योंकि उसे दोबारा जोड़ने से उस में गांठ पड़ जाती है कहा देवी किशोरी जी ने

सीधी धर्मेंद : 22 अक्टूबर से सीधी शहर के पूजा पार्क में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री धाम वृंदावन से पधारी कथा व्यास देवी ज्योति किशोरी जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जा रही है 27 अक्टूबर को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवे दिन पूजा पार्क में कथा सुनाते हुए देवी किशोरी जी ने कहा कि प्रेम को कभी तोड़ना नहीं चाहिए क्योंकि तोड़ने से उस में गांठ पड़ जाती है जिस तरह से रहीम दास जी ने कहा है कि रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय टूटे से फिर ना जुड़े जुड़े गांठ पड़ जाए इसलिए प्रेम कभी तोड़ना नहीं चाहिए पूजा पार्क में चल रही कथा का समापन 28 अक्टूबर को आज प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा
