सीधी से सतना जा रही परिहार ट्रेवल्स छुहिया घाटी में पलटी 7 यात्री घायल हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया

सीधी धर्मेंद : 27 अक्टूबर को सीधी से सतना जा रही बस एमपी 19 बी 1092 छुहिया घाटी में क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई बताया गया कि परिहार ट्रेवल्स की है बस सीधी से सतना जा रही थी जो सुबह 8:00 बजे सतना के लिए रवाना हुई थी और अनियंत्रित होकर छुहिया घाटी खाई में जा गिरी बस में 40 यात्री सवार थे जिनमें से 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं सभी घायलों को इलाज के लिए गोविंदगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने घटनास्थल छुहिया घाटी पहुंचकर मौके का मुआयना किया और उन्होंने और दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
