उपचुनाव में सबक सिखायें बता दें कि महंगाई से त्रस्त जनता अब नाराज है कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 131
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके मतदाताओं से लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकारों को कड़ा सबक सिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव ऐसे समय हो रहे हैं जब प्रदेश का प्रत्येक आदमी भीषण महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ने के कारण खाने पीने की चीजों और पहनने ओढ़ने के कपड़ों सहित सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।किसान तो पूरी तरह से हलाकान है। वे खाद न मिलने और उसकी बढ़ती कीमतों पर विरोध जता रहे हैं। राज्य में जगह जगह ट्रेन रोको आंदोलन हो रहे है, लेकिन प्रदेश की बेपरवाह शिवराज सरकार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से बेहद खुश है।वह मस्त है क्योंकि उसकी सोलह हजार करोड़ की कमाई जो होने वाली है।अजयसिंह ने कहा कि हम जानते हैं कि तीन चार सीटों की हार से भाजपा सरकार नहीं जायेगी। लेकिन एक बात तो पक्की है कि उन्हें जनता की नाराजी और विरोध का कड़ा संदेश जरूर जायेगा। आज के हालातों में भाजपा को यह अहसास कराना आवश्यक भी है क्योंकि आम आदमी के पेट पर लात पड़ रही है। आगे यही हाल रहे तो लोगों का जीना दूभर हो जाएगा। अब मतदाता स्वयं विचार करें कि वोट भाजपा को देना है या कि कांग्रेस को।सिंह ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों सहित रिटायर्ड वृद्धजन भी परेशान हैं क्योंकि पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है। वे बड़ा आंदोलन नहीं कर सकते। दो ढाई साल से न तो उन्हें डी ए दिया जा रहा है और न ही छठवें और सातवें वेतनमान में बढ़ी हुई पेंशन का एरियर्स। शिवराज सरकार उनका सारा पैसा पचा गई। कर्मचारियों को कम डी ए देकर घमण्ड में डूबे शिवराज सिंह उसे तोहफा बता रहे हैं। यह तो कर्मचारियों के वेतन का हिस्सा है और उसे पाना उनका हक। उपचुनाव में भाजपा को हराकर हमे उसका यही घमण्ड तोड़ना है।आइए हम सब मिलकर इस उपचुनाव में भाजपा को हराने की शुरुआत करें। ताकि मध्यप्रदेश से पूरे भारत मे भाजपा के कुशासन से मुक्ति का संदेश जाए।

News TOP Footer