आधा दर्जन आदिवासीओ को विना जमीन के दे दि गई आवास योजना की दो किस्ते अब दिया गया वसूली का नोटिस

सीधी धर्मेंद : 27 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में जनपद सीधी ग्राम गाड़ा ववन सिंह के आधा दर्जन से भी ज्यादा आदिवासी आवास योजना की समस्या लेकर कलेक्टर से शिकायत करने जिला मुख्यालय सीधी पहुंच गए जिला कलेक्टर को अपनी फरियाद सुनाने आए आदिवासियों ने इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि उन्हें आवास योजना के तहत लाभ मिला था जिसकी किसी को एक और किसी को दो किस्ते मिल चुकी है लेकिन गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें घर नहीं बनाने दिया जा रहा है वही गांव के रोजगार सहायक ने आवास ना बनने की वजह से उन्हें रकम वसूली का नोटिस भेज दिया है और धमकी दे रहे हैं कि वह उनको जेल भिजवा देंगे। एन टीवी इंडिया न्यूज़ इस संबंध में फरियादियों द्वारा एन टीवी इंडिया न्यूज़ को रोजगार सहायक द्वारा दी गई नोटिस और उनके द्वारा लाए गए आवेदन की प्रति और उनकी फोटो मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल नामदेव धोटे को उनके व्हाट्सएप में भेज कर उन्हें जब इस समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि अभी मैं एक मीटिंग में रीवा जा रहा हूं वहां से लौटने के बाद इस मामले को देख लूंगा। इस मामले में सवाल बड़े हैं पहली बात कि जब आदिवासियों के नाम से कोई जमीन नहीं थी शासन के द्वारा इनको कोई पट्टा भी नहीं मिला था तो इनका आवास कैसे स्वीकृत हो गया। दूसरी बात जब इन्होंने कोई निर्माण कार्य किया ही नहीं तो इनको दूसरी किस्त कैसे मिल गई। अब आदिवासियों के पास शासन का पैसा भी खत्म हो गया उनका आवास भी नहीं बना ऐसे में क्या जिले का प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करके इसमें दोषीओ के खिलाफ कार्यवाही करेगा या नहीं इस पर सबकी नजर रहेगी क्योंकि मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंच से बोल चुके हैं कि आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा अब देखना यह है कि जिले के आला अधिकारी मुख्यमंत्री के जनता से किए गए वादों को किस तरह से पूरा करते हैं।
