पनवार हवाई पट्टी के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य का केदारनाथ शुक्ला ने किया भूमिपूजन

सीधी धर्मेंद : पनवार हवाई पट्टी के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि सीधी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पंडित श्री केदारनाथ शुक्ल जी द्वारा किया गया। सीधी जिले की हवाई पट्टी लंबे अरसे से खराब होकर उपयोग विहीन हो गई थी हवाई पट्टी में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे जिसकी वजह से हवाई पट्टी में हवाई जहाज का और हेलीकॉप्टर का उतरना मुमकिन नहीं हो रहा था जिसको देखते हुए राज्य शासन ने उक्त हवाई पट्टी के नवीनी करण को मंजूरी दी जिसके बाद 24 अक्टूबर को सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के मुख्य आतिथ्य धर्मेंद्र सिंह परिहार गुरुदत्त शरण शुक्ल के उपस्थिति में पनवार हवाई पट्टी के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया भूमि पूजन के बाद सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कार्य की शिला पट्टिका ओं का भी लोकार्पण किया इस मौके पर संबंधित विभाग के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे
