अपने पति की दीर्घायु के लिए महिलाए आज रखेगी करवा चौथ का व्रत

सीधी धर्मेंद : करवा चौथ का व्रत पति और पत्नी के बीच के प्रेम को दर्शाने वाला बेहद निष्ठापूर्ण व श्रद्धा भाव से उपवास रखने का त्योहार है। प्राचीनकाल से महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत करती चली आ रही हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती है और ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करती है। करवा चौथ को महिलाए रात को चंद्र दर्शन के बाद पूजा करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं. वास्तव में करवा चौथ व्रत का उद्देश्य पति और पत्नी के संबंधों में मिठास पैदा करना है 24 अक्टूबर को होने वाले करवाचौथ को लेकर सीधी शहर के बाजार में आज भारी भीड़ उमड़ी महिलाएं इस दौरान बाजार में करवा और चलनी के साथ अन्य पूजा सामग्री खरीदी नजर आई सभी पूजन सामग्री एकत्रित करने के बाद महिलाएं 24 अक्टूबर को आज चांद निकलने के बाद अपने पति का दीदार करेंगी और अपना व्रत तोड़ेगी।
