स्टार डांस एकेडमी ने किया गुजरात के गरबा डांडिया नित्य का आयोजन

0 178
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 23 अक्टूबर को सीधी शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में स्टार डांस एकेडमी द्वारा सीधी के विधायक केदारनाथ शुक्ला के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान गुरुदत्त शरण शुक्ला युवा नेता नवीन नेटवर्क के संचालक नवीन सिंह बीजेपी नेता धर्मेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में गुजराती नित्य गरबे का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आयोजकों ने मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ शुक्ला मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान गुरुदत्त शरण शुक्ला नवीन नेटवर्क के संचालक नवीन सिंह के साथ अन्य अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया स्वागत के बाद कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि इस छोटे से शहर में गरबे का इतना भव्य आयोजन हम सब को एक रास्ता दिखाता है कि जगह छोटी नहीं होती बड़ा काम किया जा सकता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि आपने मुझे बुलाया ना होता तो मेरे जीवन का एक अध्याय अधूरा रह गया होता आज उन्होंने कहा कि सीधी में इस तरह का कार्यक्रम देख कर मैं गौरवान्वित हूं अतिथियों के उद्बोधन के बाद उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में कई सैकड़ा प्रतिभागियों ने गुजरात के गरबा डांडिया सहित अन्य कई तरह के नित्य का प्रदर्शन किया जिसको देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिन्होंने गरबे का रंग बिरंगी लाइट में भरपूर आनंद उठाया।

News TOP Footer