अमरपुर में किया गया विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल.सोनिया के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 23.10.2021 को ग्राम अमरपुर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शशांक भट्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चुरहट के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को विवाद विहीन ग्राम योजना के महत्व को समझाना और ग्राम की मूलभूत सुविधाओं के विषय में अवगत कराया गया एवं ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि किसी भी विषय पर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न होने पर सर्वप्रथम उसे मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने के प्रयास किया जाना चाहिए। आगामी लोक अदालत के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया कि एवं लोक अदालत में होने वाले फायदे के बारे में ग्रामवासियों को बताया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की न्याय तक पहुंच आसान बनाने के लिए ही विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमरपुर ग्राम की सरपंच श्रीमती मिथिलेष सिंह के द्वारा अपने ग्राम को विवाद विहीन बनाने के लिए कहा गया कि हम अपने ग्राम में ऐसे वातावरण का निर्माण करेंगे की कोई भी किसी से विवाद न करें और ग्राम अमरपुर विवाद विहीन ग्राम बन जाएं।
