17 अक्टूबर को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी प्रतिभा सम्मान समारोह में 101 प्रतिभा को करेगा सम्मानित

सीधी धर्मेंद : 13 अक्टूबर को सीधी शहर के एक रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी ने पत्रकार वार्ता बुलाई पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश दुबे और उनकी पूरी टीम ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी 17 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक सीधी शहर के पूजा पार्क में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मेधावी छात्र-छात्रा एवं ब्राह्मण पुरोधा को सम्मानित किया जाएगा पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज जिला सीधी के अध्यक्ष राकेश दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक रहेगा लेकिन हर व्यक्ति निजी तौर पर किसी न किसी दल से जुड़ा रहता है इसका मतलब यह नहीं रहेगा कि एक कार्यक्रम राजनैतिक है आगे उन्होंने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में इन 54 छात्र-छात्राओं सहित कुल 101 ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने प्रशासन शिक्षा साहित्य लेखनी कविता अभिनय सहित अन्य क्षेत्रों में काम करके समाज में अपना स्थान बनाया है आगे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 2000 लोगों के शामिल होने की संभावना है पंडित राकेश दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व मंत्री विधायक सांसद सहित संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होंगे और अतिथियों की अगुवाई सोमवार तक टोल प्लाजा से बाइक एवं अन्य वाहन रैली के माध्यम से गाजे-बाजे के साथ की जाएगी जो कार्यक्रम स्थल पूजा-पार्क पहुंचेगी जहां पर कार्यक्रम पूर्ण किया जाएगा पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला प्रदेश पदाधिकारी जिला महिला पदाधिकारी और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे पत्रकार वार्ता के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी द्वारा पत्रकार वार्ता में मौजूद पत्रकारों का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया
