सीधी शहर का जीआईएस आधारित विकास योजना के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन कलेक्टर ने जानकारी प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर का जीआईएस आधारित विकास योजना के संबंध में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीधी शहर के लिए प्रस्तावित अमृत योजना के डाटा के आधार पर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए तथा विस्तृत चर्चा हेतु दिशा की आगामी बैठक में इस विषय को रखकर जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर श्री खान ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय द्वारा चाही गई जानकारी निर्धारित प्रारूप में आगामी एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 से 2031 तक के लिए सीधी के विकास की कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। जिसको मूर्त रूप देने के लिए विभिन्न विभागों से जानकारी संकलन का कार्य किया जा रहा है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे सहित लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका सीधी, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश रीवा उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश सिंगरौली, क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रीवा के साथ-साथ मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल सीधी सिंगरौली के अधिकारी उपस्थित रहे।—-रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया की नैनीताल में मां नैना देवी मंदिर में नवरात्र के आठवें दिन माता के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही इस दौरान सुबह मां नैना देवी की आरती की गई फिर देवी को भोग लगाया गया आज 9:00 बजे महानवमी पूजा का समापन 10:00 बजे पुष्पांजलि 11:00 बजे हवन 12 दोपहर कन्या पूजन 6:00 बजे संध्या आरती की जाएगी।
