परिवहन मंत्री की पहल पर बस आपरेटरो का 110 करोड़ का टैक्स होगा माफ

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश के बस आपरेटर¨ द्वारा कोरना काल के 3 माह का टैक्स माफ करने की बहुप्रतीक्षित मांग को परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट द्वारा स्वीकार करते हुए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। दरअसल मध्यप्रदेश के समस्त बस आपरेटर परिवहन मंत्री एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मिलकर कोरना काल के 3 माह अप्रैल, मई ओर जून का यात्री बसो का टैक्स माफ करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने बस आपरेटर¨ को आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। मंगलवार को झाबुआ से लोटते वक्त परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री चोहान से उक्त सम्बन्ध में एक बार फिर चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल को स्वीकार करते हुए कैबिनेट की बैठक में मंजूर कर दिया। उन्होने अफसरो को कड़े निर्देश जारी किए कि कल ही इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए जाय। सरकार के इस जनपयोगी निर्णय से प्रदेश के लगभग 35 हजार बसो को लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार पर लगभग 110 करोड़ का भार आएगा। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बस आपरेटरो की इस बहुप्रतीक्षित मांग को मंजूर करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान का आभार जताया है।
