जिले के नेत्र रोगियों को मिले शत प्रतिशत लाभ कहा सीएमएचओ डॉ गुप्ता ने

0 218
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी डॉ० आई. जे. गुप्ता द्वारा अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र सर्जन डॉ० लक्ष्मण पटेल तथा सभी अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया गया की वर्तमान में कोविड महामारी के चलते अंधत्व निवारण कार्यक्रम की समय सीमा में गतिविधियां पिछड़ी हुई है। जिनको सामुदायिक स्तर पर निर्देशित किया गया कि शीघ्र कार्य योजना तैयार कर ग्राम स्तर पर परीक्षण किया जाए। महामारी के संक्रमण से अभी तक मोतियाबिंद के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे अब कोविड के उपरांत 10 मोतियाबिंद के रोगियों के सफल आपरेशन किया गया है। डॉ० गुप्ता ने कहा कि मोतियाबिंद के रोगियों का चिन्हांकन, स्क्रीनिंग का कार्य तेजी से प्रारंभ करें एवं पूर्व की तरह चिन्हित मरीजों का ऑपरेशन जिला अस्पताल में सप्ताह के सोमवार एवं गुरुवार को करना सुनिश्चित किया जाए। ताकि कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य कि पूर्ति के साथ नेत्र रोगियों को शत प्रतिशत लाभ प्रदान किया जा सके।

News TOP Footer