कोतवाली पुलिस ने रेत माफियाओं की तोड़ी कमर तीन 407 वाहन जप्त 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रेत माफियाओं की कमरतोड़ कार्रवाई करते हुए 03 आपराधिक मामले पंजीबद्ध किए हैं । जिसमें तीन वाहन मालिक रोहित सिंह, राजभान सिंह, वीरेंद्र सिंह तथा तीन चालकों छोटू रावत . सूरज कोल, शिवमूरत कोल कुल 06 व्यक्तियों पर आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताया गया की दिनांक 05.10.2021 को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग थाना कोतवाली अंतर्गत पिपरोहर घाट में अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन कर रहे हैं जिसपर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा 03 अलग अलग टीमें उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह तथा प्रधान आर0 तिलकराज सेंगर के नेतृत्व में गठित कर रवाना की कोतवाली पुलिस की तीनों विशेष टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम पिपरोहर घाट के अलग अलग स्थानों पर दबिश दी गई जिसमे:-उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार की टीम ने देखा कि एक 407 वाहन जिसका नंबर यूपी 64 टी 0475 था जिसमें कुछ लोग सोन नदी से रेत लोड कर रहे थे जो पुलिस को आता देखकर भागने लगे जिसमें वाहन का मालिक रोहित सिंह एवं बालू लोड करने वाले मजदूर भाग निकले और गाड़ी का चालक छोटू रावत पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह की टीम ने बिना नंबरी टाटा 407 वाहन जप्त करते हुए वाहन के चालक शिवमूरत कोल को हिरासत में लिया साथ ही प्रधान आरक्षक तिलकराज सेंगर की टीम ने तथा 407 वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 2930 को जप्त करते हुए उसके चालक सूरज कोल को हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस की तीनों टीमों द्वारा उपरोक्त तीनों वाहनों तथा तीनों के चालकों को थाना लाया गया तथा तीनों वाहनों के चालकों एवं मालिकों पर आईपीसी की धारा 379,414,109 खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4,21, भारतीय वन अधिनियम की धारा 02,41,52, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 27,29,39(d) , 51 तथा मोटर यान अधिनियम की धारा 130,177(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। उक्त तीनों मामलों में पृथक पृथक मामला पंजीबद्ध कर वाहन मालिक रोहित सिंह , राजभान सिंह, वीरेंद्र सिंह तथा उक्त तीनों वाहनों के चालकों छोटू रावत सूरज कोल, शिवमूरत कोल पर प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह, प्रधान आरक्षक तिलकराज सेंगर, आर0- आजाद खान , सुनील बागरी, मानेंद्र शुक्ला, शांतनु मिश्रा, अनूप पेंड्रो, रामचरित पांडेय,आलोक त्रिपाठी, शिवेंद्र मिश्रा तथा चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
