जन शिक्षण संस्थान ने किया ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत गाॅधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

0 227
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारत की आजादी में महात्मा गाॅधी के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। गाॅधी जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखण्डता के साथ सामाजिक न्याय के प्रति पूर्णतः समर्पित था। महात्मा गाॅधी भारत के लिए स्वच्छता दूत के रूप में भी उतने ही प्रासंगिक थे जितना कि विश्व में शांति की स्थापना के लिए थे। महात्मा गाॅधी के लिए यह कहना कतई अतिशयोक्ति नही होगा कि वे सच्चे मायने में भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व के शांति के साथ साथ स्वच्छता दूत भी थे जिन्होने ग्रामीण स्तर तक स्वच्छता की अलख जगाने का सपना देखा था। यह संदेश कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्र्ाालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान द्वारा सव्यसाॅची सेन्टर एवं आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सरेठी के सहयोग से आयोजित गाॅधी जयंती कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष मंजु सिंह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंे उपस्थित ग्राम पंचायत सरेठी की सरपंच रामबाई सिंह विशेष रूप से उपस्थित रही। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक जय सिंह ने महात्मा गाॅधी द्वारा दिए गए स्वच्छता संदेश को याद दिलाते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह कहा गया कि हमे अपने घरो में बने शौचालय का उपयोग करना चाहिए तथा एक बार उपयोग में आने वाली प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए क्यांेकि इससे हमें कई तरह की जानलेवा बीमारिया सौगाात में मिलती है तथा एक बार उपयोग में आने वाली प्लास्टिक की थैलिया हमारे पशुधन के लिए भी काफी घातक है। आपने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र के लिए उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित कन्या शिक्षा परिसर सरेठी के प्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह ने गाॅधी जी के सम्पूर्ण जीवन पर क्रमवद्ध तरीके से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया तथा यह कहा कि हमे सत्य व अहिंसा को अपने जीवन को आत्मसात करने पर बल दिया। इस आयोजन में श्रीमती प्रमिला सिंह, प्रवीण सिंह, बाबे लाल केवट द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर आवासीय परिसर में संचालित प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी ब्रिजेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया गया तथा इसे सफल बनाने में अनिल कुमार गुप्ता, महेन्द्र सिंह, सुमन सिंह, राधा सिंह, जगजाहिर सिंह, रामसुन्दर साकेत, जानकी, सतेन्द केवट एवं ग्राम पंचायत सरेठी की महिलाओं एवं पुरूषो के साथ साथ आवासीय परिसर की छात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

News TOP Footer