सीधी शहर के पूजा पार्क में शुरू हुआ भगवान् श्री राम की मनमोहक लीलाओ का मंचन

0 271
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के पूजा पार्क में विगत कई वर्षों से पारंपरिक रूप से नवरात्रि और विजयदशमी के पूर्व से रामलीला का मंचन किया जाता रहा है लेकिन विगत वर्षों में कोरोना के चलते रामलीला नहीं हो सका था लेकिन इस बार स्थिति को देखते हुए सीधी शहर के पूजा पार्क में रामलीला मंडली द्वारा भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है जिसको देखने के लिए पूजा पार्क में दर्शक भी पहुंच रहे हैं रामलीला मंडली में सीधी और सीधी जिले के बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम की मनमोहक लीलाएं दिखाई जा रही है रामलीला का मंचन विजयदशमी के 2 दिन बाद तक चलेगा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने नागरिकों से रामलीला का आनंद उठाने की अपील की है आयोजकों ने बताया कि रामलीला प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया जाता है

News TOP Footer