5 वर्षों से फरार आरोपी स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 626
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने स्थाई वारंटी आरोपी मोहित पिता शिवराम मौर्य निवासी उत्तरी करौंदिया थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा। बताया गया की आरोपी मोहित पर वर्ष 2016 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ किंतु आरोपी फरार होने की वजह से पकड़ में नहीं आया। जिसके बाद आरोपी उक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा वर्ष 2021 में स्थाई वारंट जारी किया गया । कोतवाली पुलिस उपरोक्त आरोपी की सतत पता तलाश कर रही थी। आज दिनांक को मुखबिर की सूचना के आधार पर से आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा । उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा , प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर, आरक्षक अभिषेक यादव, रामचरित पांडेय, शांतनु मिश्रा तथा चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

News TOP Footer