मोदीजी का एक ही सपना – तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार, रहे, न रहे कहा पूर्व सांसद, आलोक संजर ने  

0 211
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान सुशासन के 20 वर्षों में सबका- साथ, सबका- विकास, सबका विश्वास और सब का- प्रयास को लेकर वैचारिक प्रबोधन गोष्ठी स्थानीय मानस भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में तथा भोपाल के पूर्व सांसद, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मुख्य वक्ता आलोक संजर, राज्यसभा के सांसद अजय प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डाॅ राजेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान, चिंतक प्रोफेसर डॉ लहरी सिंह की उपस्थिति में स्थानीय मानस भवन में संपन्न हुआ। सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आलोक संजर ने कहा कि नरेंद्र मोदी बचपन में ही मगरमच्छ पकड़ने वाले बहादुर और दिलेर व्यक्तित्व हैं। राम राज्य की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है ।भारत माता की चरणों में अपना जीवन समर्पित करने वाले नरेंद्र मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। मुख्यमंत्री थे तो गुजरात को आत्मनिर्भर बना कर एक मॉडल के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। जब लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए तो लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा की पहली सीढी को साष्टांग  दंडवत करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता की सच्चे सिपाही हैं। 15 अगस्त को कोई हाई-फाई भाषण ना देकर झाडू उठा कर स्वच्छता का संकल्प लिया तों महलों में रहनें वाले सेलिब्रेटी गली मोहल्ले में झाडू लगाते दिखी ।  गांधी के सपनों को वास्तव में मोदी जी पूरा करने में जुटे हुए हैं। नोट बंदी, धारा 370, सी ए ए , ट्रिपल तलाक, नया कृषि कानून का व्यापक चित्रण करते हुए मुख्य वक्ता श्री संजर ने कहा कि मोदी जी का एक ही सपना है तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे न रहे ।अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहां की हम मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री पाकर गौरवान्वित हैं। केवल मैं ही नहीं ,135 करोड़ का देश घर-घर मोदी, हर हर मोदी विचार के साथ खड़ा है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रतिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। राज्यसभा के सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। दुनिया का सबसे बड़ा वेक्सिनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। यह मोदी जी के पराक्रम का परिणाम है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष  डाॅ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer