मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जनता की सुनी समस्याएं एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों के दिए जवाब

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के अपने प्रवास पर गृह ग्राम आए मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने 29 सितंबर को शिवराजपुर स्थित अपने घर में मिलने पहुंची जनता की समस्याएं सुनी और उनके आवेदन लेकर समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया। जन समस्या सुनने के बाद सीधी शहर से अजय सिंह राहुल भैया के जन्मदिन के उपरांत उनसे मिलने पहुंचे सीधी शहर के व्यापारियों बसंत अवधिया वृजेन्द बांके अवधिया रवि गुप्ता और उनके अन्य साथियो ने राहुल भैया के हाथों से केक कटवा कर उनके जन्मदिन की खुशियां मनाई इसके साथ ही चुरहट क्षेत्र के अन्य कई जगह से पहुंचे युवाओं ने भी राहुल भैया के हाथों से केक कटवा कर उनके जन्मदिन की खुशियां मनाई। जिले के प्रवास पर अपने ग्रह ग्राम आए मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष से इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जनता से जुड़ी कई समस्याओं के सवाल उठाए जिनमें मध्यप्रदेश में होने जा रहे उप चुनावों को लेकर एन टीवी इंडिया ने जब उनसे जानना चाहा कि क्या इन चुनावों में भी आप क्या बीजेपी को पठखनी दे पाएंगे इस पर उन्होंने कहा कि पटकनी देने का काम हमारा नहीं जनता का है इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।
