पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का जन्मदिन और पत्रकारों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सीधी धर्मेंद : 29 सितंबर को सीधी जिले के प्रवास पर आए मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का जन्मदिन और पत्रकारों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सीधी शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया जहां पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया स्वागत के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के हाथों के कटवा कर उनके जन्मदिन की खुशियां मनाई गई इस मौके पर सीधी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह महामंत्री चौहान सुरेश सिंह पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद जी गुप्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह जी चौहान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती बसंती देवी वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी लालमणि सिंह जी चौहान एडवोकेट विनोद वर्मा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू महिला कांग्रेस नेत्री रंजना मिश्रा कुमुदिनी सिंह रेखा सिंह सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी और जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे। केक काटने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कार्यक्रम में आए जिले के सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में अजय सिंह राहुल भैया ने एक बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया साथ ही पत्रकारों से आवाहन किया कि जिस तरह की परिस्थितियों में आप सब सत्य की राह पर चल रहे हैं उसमें कायम रहे।
