जिले में पोषण माह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन

0 577
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में माह सिंतम्बर को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त महोदय का निर्देश है कि 14 नवम्बर 2021 तक कुपोषित बच्चों का कुपोषण दूर करना है, इसी के अंतर्गत माह के चैथे सप्ताह में गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन केंद्रित, समेकित पोषण प्रबंधन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमे कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बच्चों की लंबाई व वजन लिया जा रहा है। उसके पश्चात उन्हें गंभीर कुपोषित, कुपोषित के श्रेणी में बांटा जाएगा। इसके आधार पर ही बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाएं दी जाएंगी ताकि बच्चा कुपोषण मुक्त हो सके। पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय सप्ताह में परियोजना सीधी 1 एवं परियोजना सीधी 2 के परियोजना अधिकारी डॉ शेष नारायण मिश्रा के निर्देशन में पर्यवेक्षकों द्वारा संजय गांधी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं, किशोरी बालिकाओं के मध्य व्यंजन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता रखी गई जिसकी थीम ‘राष्ट्रीय पोषण माह रखी गई थी। परियोजना सीधी1 एवं परियोजना सीधी2 के समस्त सेक्टर की पर्यवेक्षक केंद्र में जा कर कार्यकर्ताओं को निर्देश व सहयोग प्रदान कर रही हैं ताकि सभी बच्चों की लंबाई व वजन सही तरीके से ली जाए ,कोई भी बच्चा छूट न पाए यही प्रयास कर रही हैं। कोविड 19 के निर्देशों के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को भोजन, नास्ता प्रदाय नहीं किया जा रहा है, अतः ‘रेडी टू इट विभाग के द्वारा प्रदाय किया जा रहा है  कोविड 19 टीकाकरण में अधिक से अधिक गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को टिका लगे इस हेतु महिला बाल विकास का पूरा अमला सहयोग कर रहा है ।

News TOP Footer