खड्डी अंचल में चुरहट एसडीएम के नेतृत्व में खड्डी खुर्द में घर घर जा कर लोगों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन

सीधी धर्मेंद : कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत खड्डी अंचल में चुरहट एसडीएम के नेतृत्व में खड्डी खुर्द में घर . घर जा कर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही चुरहट एसडीएम अभिषेक सिंह के निर्देशन बीएमओ रामपुर नैकिन डा. प्रशांत तिवारी के मार्गदर्शन में डां अजय तिवारी एवं अम्बुज तिवारी पर्वेक्षक तथा खड्डी संकुल प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 26 सितम्बर को स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर घर घर भ्रमण कर के लोगों को वैक्सीन लगवाया गया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खड्डी अंचल के ग्राम पंचायत रिमारी ग्राम पंचायत खड्डी खुर्द ग्राम पंचायत खड्डी कला ग्राम पंचायत बरौं में घर .घर जा कर लोगों को वैक्सीन लगाई उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में खड्डी संकुल प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह के साथ.साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं शहायिकायो सुपरवाइजर निर्मला ठाकुर तथा पंचायत ग्रामीण विभाग से सचिव रोजगार सहायकों की प्रमुख भूमिका रही।
