कांग्रेसियों द्वारा आज नैनीताल के पंत पार्क में दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया


कांग्रेसियों द्वारा आज नैनीताल के पंत पार्क में दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया गया

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान में आज कांग्रेसियों द्वारा नैनीताल के पंत पार्क में दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया गया इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा जोरदार नारेबाजी करके भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जो सरकार रोजी रोटी दे ना सके जो वे सरकार बदलनी है

प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा की दुष्यंत गौतम ने देहरादून में राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित शब्द कहे जिसकी हम घोर निंदा करते हैं उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया जा रहा है ,जिस तरह से उन्होंने अमर्यादा का एक सबूत दिया है कि भाजपा में किस तरह से लोगों का सम्मान किया जाता है और किस तरह से यह लोग बातें करते हैं उसकी घोर निंदा करते हैं साथ ही सरिता आर्या ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं,केंद्र सरकार से अनुरोध करना चाहते हैं कि 3 काले कानून जो प्रस्ताव किए हैं उनको वापिस लीजिए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ही झुकना पड़ेगा किसानों के सामने
इस दौरान समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन में शामिल रहे।
