27 सितंबर को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा भारत बंद

0 285
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने विग्यप्ति जारी करके बताया है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार, 27 सितंबर 2021 को भारत बंद के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं और घटक संगठनों से समाज के सभी वर्गों से सहयोग मांगने और बंद को पहले से प्रचारित करने की अपील की है ताकि जनता को असुविधा न हो। बंद शांतिपूर्ण और स्वैच्छिक होगा और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। भारत बंद 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा 27 सितंबर 2021 के बंद के समर्थन में केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों और कारखानों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों, विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक परिवहन और निजी परिवहन, को बंद करने का आग्रह करता है। उमेश तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार बार-बार अति किसान-विरोधी व्यवहार का प्रदर्शन करके ऐतिहासिक किसान आंदोलन को दबाने के लिए तरह-तरह के घटिया हथकंडे अपना रही है। उमेश तिवारी ने कहा है कि भाजपा सरकारों का दिखावे का किसान प्रेम किसानों को मूर्ख नहीं बना पाएगा, किसान यह समझ चुके हैं कि भाजपा मूल रूप से किसान विरोधी है। किसान मोदी सरकार द्वारा थोपे गए 3 काले कानूनों को रद्द करने और सभी किसानों के लिए गारंटीकृत लाभकारी एमएसपी सुनिश्चित करने वाले कानून के लिए 27 सितम्बर को भारत बंद आंदोलन करने जा रहे है। यह लड़ाई सिर्फ किसानों को तवाही से बचाने भर की नही है, बल्कि हर उस इंसान की है जो दो जून का खाना खाता है। सीधी जिले के सभी वर्ग के नागरिकों से आग्रह है कि 27 सितम्बर के भारत बंद में बड़ी संख्या में भागीदारी करें।

News TOP Footer