जिलाध्यक्ष करणी सेना सीधी हर्ष सिंह ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य से उठाई जिले की हवाई पट्टी की समस्या

0 351
Main Ad1

सीधी धर्मेंद:  जिलाध्यक्ष करणी सेना सीधी हर्ष सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति करणी सेना ने एक विग्यप्ति जारी करके बताया की गत दिवस  सीधी एवं मध्य प्रदेश के दायित्व निर्वहन करते हुए नई दिल्ली मैने केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और सीधी जिले में हवाई पट्टी की समस्या को लेकर उन्हें अवगत कराते  बताया कि सीधी जिले की हवाई पट्टी पूरी तरह से ध्वस्त है आज के समय में वहां पर एक छोटा विमान भी उतरने में असमर्थ है यह  समस्या ऐसी है कि सीधी जिले में अगर किसी आपातकालीन स्थिति में मरीज को एयर एंबुलेंस की आवश्यकता पड़े उसको रीवा जिले या सतना जिले से यह सुविधा प्रदान हो पाती है अगर वरिष्ठ नागरिक अथवा संत समाज का आगमन हवाई मार्ग द्वारा  होता है तो उसके लिए उन्हें रीवा या सतना हवाई पट्टी में उतरना पड़ता है  ऐसे में आपने जो रीवा से भोपाल एवं इंदौर के लिए हवाई सेवा शुरू करने की अपनी रुचि जाहिर की है उसके लिए  अनुरोध किया गया है  कि इस हवाई सेवा को सीधी जिले को भी जोड़ा जाए ताकि सीधी वासी भी इस सुविधा का लाभ उठा पाए एवं गर्व से कह सकें हमारे यहां रेल सेवा से पहले हवाई सेवा शुरू हुई और इससे हमें यात्रा करने में काफी सहूलियत मिल मिल सके।

News TOP Footer