भाजपा युवा नेता विवेक सिंह चौहान को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यालय में किया गया अभिनंदन

0 247
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने की। जिसमें जिलें से भाजपा युवा नेता विवेक सिंह चौहान को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में शानदार अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि विवेक सिंह चौहान ने प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनते ही पार्टी कार्यालय पहुंच कर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान का आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया । मधुसूदन पैलेस के संचालक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की निवर्तमान सदस्य श्रीमती गीता सिंह के सुपुत्र विवेक सिंह का  पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया । इसके पूर्व विवेक बजरंग दल के जिला सह संयोजक , जिला संयोजक रहते हुए दशकों तक भारत माता की सेवा करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए जिले के उपाध्यक्ष रहे। इस दौरान श्री चौहान ने पार्टी की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। श्री चौहान मिलनसार एवं वक्ता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी हैं। इनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

News TOP Footer