अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव

0 532
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 31 अगस्त भगवान श्री कृष्ण जन्मष्टमी के पावन पर्व पर सीधी जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला इकाई सीधी के तत्वाधान में मानस भवन सीधी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव द मनाया गया जिसमें सीधी जिले के सभी ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सम्मानीय श्रीमती रीति पाठक जी विशिष्ट अतिथि में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के प्रदेश महासचिव राम प्रताप सिंह यादव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव सोमनाथ यादव भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सम्मानीय श्रीमती पूनम सोनी जी विश्वकर्मा महासभा के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार बबलू विश्वकर्मा भाजपा कुछवाही मंडल के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मुन्नी यादव महिला जिला अध्यक्ष सीधी के द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती रीति पाठक ने अपने वक्तव्य में भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म उत्सव पर जिले के सभी लोगों को बधाई देते हुए भगवान श्री कृष्ण के सुंदर जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज में संस्कार और शिक्षा पर चर्चा की विशिष्ट अतिथि रामप्रताप सिंह यादव ने अपने वक्तव्य में आपसी भाईचारा के प्रति प्रेम और देश सर्वहारा समाज के लिए काम करने की इच्छा जाहिर की भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूनम सोनी ने अपने वक्तव्य में kaha ki भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गीता में दिए गए उपदेशों का पालन कर अपने जीवन में भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलने का प्रयास करें हर समाज में बेटे एवं बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित कर देश को नई दिशा की ओर अग्रसर करें कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे सभी वर्ग के वरिष्ठ जन एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बांबे बनारस भदोही के कलाकारों द्वारा संगीत भजन एवं झांकी की मनमोहक प्रस्तुति की गई कार्यक्रम के मध्य में उपस्थित लोगो को प्रसाद और व्रत के लिए खीर पूरी का वितरण किया गया।

News TOP Footer