सैन्य बलों में कॅरियर अवसर पर कार्यषाला आयोजित की गई

0 245
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नोडल अधिकारी  स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना शासकीय सं.गा स्मृति महाविद्यालय डा ए.के. त्रिपाठी ने जानकारी देकर बताया कि दिनांक 31.08.2021 को स्थानीय शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा सैन्य बलों में कॅरियर अवसर पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन सम्भागीय नोडल अधिकारी डा अच्युत पाण्डेय, रीवा संभाग रीवा के मुख्य आतिथ्य एवं डा अवधराज सिंह, प्राचार्य, शासकीय संजय गाधी स्मृति महाविद्यालय सीधी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्शन योजना के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज सीधी एवं सिंगरौली जिले में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को पूर्व सैन्य अधिकारी डाॅ. एल.एन. शर्मा जो वर्तमान में पेण्टियम काॅलेज आफ टेक्नीकल एजुकेशन में कार्यरत हैं जो पूर्व में सीधी जिले के एस.आई.टी. काॅलेज सीधी में प्राचार्य भी रह चुके हैं के कुशल निर्देशन में दोनों जिलों के टी.पी.ओ. एवं छात्र/छात्राओं को सैन्य बलों में कॅरियर के अवसरों को कैसे प्राप्त करे, आॅनलाइन गूगल मीट पर आयोजित वेबीनार के माध्यम से बताया गया। डाॅ. एल.एन. शर्मा के द्वारा सी.डी.एस. की तैयारी, वायुसेना में कैसे जाएं, थल सेना में किस प्रकार की शैक्षणिक एवं शारीरिक क्षमता होनी चाहिए, नौसेना के लिए किस प्रकार की तकनीकी, शारीरिक एवं शैक्षणिक क्षमता होनी चाहिए साथ ही इनके द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों में भाषा एवं संवाद किस प्रकार का होना चाहिए विस्तार से समझाया। छात्रों द्वारा पूंछे गये विभिन्न प्रकार के सवालों का जवाब वेबीनार में सम्मिलित कैप्टन वाई.एस. गुप्ता जो डाॅ. एल.एन. शर्मा के करीबी एवं साथी हैं के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के टी.पी.ओ. अंकित कृष्ण पाण्डेय के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। सम्पूर्ण आनलाइन वेबीनार के आयोजन के लिए महाविद्यालय के टी.पी.ओ. एवं जिला नोडल अधिकारी के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

News TOP Footer