11 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

सीधी धर्मेंद : अपर जिला न्यायाधीशध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी ने जानकारी देकर बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार व प्रधान जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में वर्ष 2021 मे आयोजित नेशनल लोक अदालतों के क्रम में वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर 2021 को जिला न्यायालय सीधी तथा व्यवहार न्यायालय चुरहट मझौली रामपुर नैकिन में किया जावेगा। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब एवं नेशनल लोक अदालत के प्रभारी डी.के. नागले के द्वारा नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में दिनांक 11 सितम्बर 2021 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों मे पक्षकारों को अनिवार्य रूप से सूचना पत्र जारी करने एवं प्रकरणों की प्रीसिंटिग बावत् चर्चा की गई।इसी तरह प्रधान जिला न्यायाधीश सिंह ने मीडिएशन प्रक्रिया को और सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मीडिएशन के समुचित प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। बैठक में श्री बृजेन्द्र सिंह बघेल अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संध, शासकीय अभिभाषक रमाशंकर द्विवेदी एवं राज्य अधिवक्ता परिषद के मनोनीत सदस्य विनोद वर्मा उपस्थित रहे।
