स्वतंत्रता दिवस पर अंकुर अभियान अंतर्गत गोतरा की मुंडी पहाड़ी में 5 हजार पौधों का किया गया रोपण

सीधी धर्मेंद : अंकुर अभियान अंतर्गत जिले में एक लाख 11 हजार 111 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में सभी ग्रामपंचायतों में पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्रधानमंत्री आवासों के साथ-साथ जिले की कई पहाड़ियों के हरा भरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंकुर अभियान अंतर्गत गोतरा की मुंडी पहाड़ी में 5 हजार पौधों का रोपण किया गया। मुनगा, नीम के साथ-साथ अन्य फलदार पौधों का रोपण कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चैधरी, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत, डीएफओ श्री क्षितिज कुमार, अपर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल नामदेव धोटे, ईई आरईएस श्री हिमांशु तिवारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण जनों में विशेष उत्साह था। उस पहाड़ी में वेजिटेशन का अभाव है। गत वर्ष जल संरक्षण की दृष्टि से उसमें कंटूर ट्रेंच भी खोदे गए थे। पौधों के रख रखाव से न केवल वह पहाड़ी हरीभरी होगी, बल्कि मुनगा, आम , जैसे फलदार पौधों के रोपण से लोगों की पोषण संबंधी जरूरतों की भी पूर्ति होगी। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा पौधों के बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
